मथुरा, जुलाई 27 -- भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति द्वारा सोमवार को स्वामी घाट स्थित संयमन तीर्थ पर महर्षि वेदव्यास प्रादुर्भाव महोत्सव के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने महर्षि वेदव्यास के जीवन, चारों वेदों के संकलन तथा श्रीमद्भागवत सहित अन्य ग्रंथों के सृजन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह में समिति की ओर से ब्रज के 31 वरिष्ठ विप्रजनों, संतों, भागवताचार्यों, विद्वानों एवं समाजसेवियों का पगड़ी, अंगवस्त्र (पटका) तथा भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया। यह भी पढ़ें- Mathura ...