गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महर्षि विद्या मंदिर, रुस्तमपुर में आयोजित तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा आधुनिक शिक्षण तकनीकों से जोड़ते हुए उनके व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाना था। समापन सत्र में मुख्य अतिथि वाणी इंटरनेशनल स्कूल, फतेहपुर के प्रधानाचार्य सतीश द्विवेदी ने भारतीय ज्ञान परंपरा, वेदों, उपनिषदों और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, वैल्यू एजुकेशन और टीएम-सिद्धि जैसे विषयों पर समूह प्रस्तुतियां दीं।प्रधानाचार्य विवेक...