रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- खटीमा। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व शांति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हेमचंद्र कर्नाटक ने दीप प्रज्वलित कर किया। गुरु पूजन के पश्चात विद्यालय परिसर में सामूहिक भावातीत ध्यान का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश वर्मा के विश्व शांति दिवस के संदेश का वाचन प्रधानाचार्य ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विश्व शांति, सद्भावना और मानवता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही विश्व शांति की शपथ दिलाई। विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने विश्व शांति के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मानवता, सद्भावना एवं शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में उत्साह के स...