महर्षि विद्या मंदिर में मनाया जन्मोत्सव
बदायूं, अप्रैल 3 -- शहर के अलापुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं आरती से हुआ, जिसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पूरी तन्मयता से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। संचालन सांस्कृतिक प्रभारी मंजू सक्सेना एवं ध्यान शिक्षिका वंदना पांडे द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान, श्वेता सैनी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.