नैनीताल, जून 22 -- भवाली। महर्षि विद्या मंदिर भवाली में सोमवार को 'महर्षि कॉन्शियसनेस बेस्ड एजुकेशन सिस्टम' पर आधारित सात दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। रीता पांडे के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न महर्षि विद्या मंदिरों से पहुंचे करीब 80 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को चेतना आधारित शिक्षा प्रणाली, ध्यान की सूक्ष्म तकनीकों और आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण कौशलों से परिचित कराना है। विशेषज्ञों ने बताया कि यह शिक्षा पद्धति विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक सोच, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यशाला के तहत शिक्षकों को सकारात्मक, तनावमुक्त और संस्कारयुक्त बनाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- महर्षि...