अल्मोड़ा, नवम्बर 13 -- अल्मोड़ा। मल्ला महल में हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार आधारित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली के छात्र अदनान हुसैन व अजय बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अदनान व अजय ने देहरादून में राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपने मॉडल मल्टीपर्पज ऑटोमेटिक एग्रीकल्चर मशीन का प्रदर्शन किया और राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इस पर विधायक मनोज तिवारी, सीईओ अत्रेश सयाना, प्रधानाचार्य बीबी भट्ट आदि ने छात्रों को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.