महर्षि विद्या मंदिर, बरेली में तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ
बरेली, जून 23 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महर्षि विद्या मंदिर में शिक्षकों के व्यावसायिक एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 जून से 25 जून तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरु परंपरा पूजन, भावातीत ध्यान एवं योगाभ्यास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इसके उपरांत महर्षि विद्या मंदिर समूह के अध्यक्ष, वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी गिरीश वर्मा द्वारा समस्त शिक्षकों को शुभकामना संदेश का वीडियो प्रदर्शन किया गया। अपने संदेश में उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राजकीय संसाधन व्यक्ति, मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.