मेरठ, अगस्त 31 -- वाल्मीकि शक्ति युवा मंच की ओर से अतिथि वैंकेट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजकुमार मकवाना ने की। बैठक में राजू रौंदिया ने बताया कि भगवान महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि चौक, रजबन बाजार से निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर कमेटी का गठन किया गया। उमेश रौंदिया को अध्यक्ष, उपदेश वैरागी को महामंत्री, मनोज ढिंगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रिन्स बिरला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में राजकुमार बैचेन, उदय बहनवाल, राजेन्द्र बहनवाल, प्रदीप टांक, नरेश बहौत, राजन पाचा, वैरागी, प्रवीन गहलौत, रामअवतार तुलसी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...