चक्रधरपुर, मार्च 19 -- बंदगांव : बंदगांव प्रखंड के महर्षि वाल्मीकि मध्य विद्यालय में छात्रों की सुविधा हेतु नवनिर्मित 6 कमरों के स्कूल भवन का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय, बीडीओ भीखम कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम और विक्की सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया।इस अवसर पर जिप सदस्य जसफीन हमसाय ने कहा कि विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण लंबे समय से अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस समस्या से विधायक सुखराम उरांव को अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्होंने डीएमएफटी फंड से 6 कमरों की स्वीकृति दिलाई। आज इन कमरों के बन जाने से छात्रों को बैठने और पढ़ाई करने में काफी सहूलियत होगी।उन्होंने छात्र छात्राओं से अनुशासन में रह कर पढ़ाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.