महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की उठी मांग
हापुड़, अक्टूबर 17 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में मनोज वाल्मीकि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर देशभर में इस दिन छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया गया है।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मनोज वाल्मीकि ने बताया कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि सत्य, करुणा व न्याय के प्रतीक हैं। उनके विचार सामाजिक समानता और समावेशी समाज को प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर अवकाश से भारतीय संस्कृति और उनके योगदान को सम्मान मिलेगा।मनोज वाल्मीकि ने सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और राष्ट्रीय एकता को मांग का आधार बताया। इससे शैक्षणिक संस्थानों में उनके जीवन-आदर्शों पर चर्चा होगी। पत्र में वंचित वर्गों के आत्मसम्मान और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.