बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की नई बिल्डिंग में स्थित ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओटी की तैयारियों, उपकरणों की स्थिति और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक बिल्डिंग का औपचारिक हैंडओवर संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा नहीं किया गया है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर हैंडओवर प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से उप प्राचार्य डॉ. अनिल यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डीएनबी सीट के लिए जांची व्यवस्था उन्होंने अधिकारियों को ओटी से जुड़ी ...