बस्ती, मई 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती के बाल रोग विभाग में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) सीट का निरीक्षण करने टीम पहुंची। बोर्ड स्तर से नामित टीम का नेतृत्व डॉ. रवींद्र ने किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बालरोग विभाग की ओपीडी रजिस्टरों की जांच की और पीआईसीयू, एनआईसीयू तथा एसएनसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं की स्थिति के बारे में विभागाध्यक्ष डॉ. अल्का शुक्ला से जानकारी ली। टीम ने मरीजों के भर्ती एवं डिस्चार्ज से संबंधित रिकॉर्ड और व्यवस्था पर स्टाफ से पूछताछ भी की।इसके अलावा, टीम ने विभाग में कार्यरत फैकल्टी के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डीएनबी सीट के लिए जांची व्यवस्था इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की स्थिति का जायजा ईएमओ से लिया। डॉ. रवींद्र ने पैथोलॉजी सहित अन्य विभागो...