दुमका, मई 1 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा प्रखंड के कसवा केंद्र में गुरुवार को संतमत सत्संग के तत्वावधान में सदगुरु महर्षि मेही परमहंस की जन्मजयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कसवा केंद्र से हंसडीहा क्षेत्र में रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- सत्य, अहिंसा, सदाचार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्परैली का आयोजन रैली के दौरान सत्संग एवं आध्यात्मिक संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर अजय मुर्मू बौद्ध ने कहा कि सत्संग ही सत्य सनातन है, जो सदैव शाश्वत और अटल रहता है। यह केवल साधना नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। सत्संग के माध्यम से मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानता है और सत्य, प्रेम तथा आत्मज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.