जमुई, मार्च 13 -- जमुई । निज संवाददाता सदर अस्पताल के समीप संचालित नालंदा मेडिकल तथा महर्षि मेडिकल दुकान से संबंधित वैध कागजात और दवा में अनियमितता को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा 15 दिनों तक दुकान बंद रखने का नोटिस दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा बताया गया है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार दोनों दुकानों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में भारी अनियमितता पाई गई हैं। इस कारण दोनों दुकान संचालक को 15 दिनों तक दुकान नहीं खोलने को लेकर नोटिस दिया गया है। बताते चलें कि 13 फरवरी 2026 को एसडीओ सौरव कुमार उक्त दोनों मेडिकल दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर दुकान को सील कर दिया गया था। एसडीओ के निरीक्षण में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.