पूर्णिया, जून 15 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत अंतर्गत सौराहा गांव स्थित महर्षि मेंही संतमत आश्रम के नियमित संचालन एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय महासभा के सदस्य सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता ने की। बैठक में आश्रम की पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सदस्यों ने आश्रम के सुचारु संचालन, विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। नई समिति में पूर्व मुखिया भोला प्रसाद यादव को अध्यक्ष, कैलाश मेहता को उपाध्यक्ष, सुखदेव साह को सचिव तथा मनोज कुमार मेहता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- सदाफल देव मंदिर में गुरु गोष्ठी व पौधरोपण इसके अलावा आश्रम एवं सत्संग म...