धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद। महर्षि मेंही विद्यापीठ की छात्रा संस्कृति ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को स्कूल प्रशासनिक पदाधिकारी अनुजा घोष ने संस्कृति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। संस्कृति ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के कारण उसे वह सफलता मिली। संस्कृति के पिता पवन कुमार सिन्हा ज्यूडिशल अस्सिटेंट सिविल कोर्ट सीबीआई में कार्यरत हैं। प्राचार्य सुप्रिया सिन्हा, उप प्राचार्य गौतम कुमार ने भी सम्मानित किया। मौके पर शैक्षणिक पदाधिकारी सुभाषित भी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.