साहिबगंज, अप्रैल 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 2 के नील कोठी संतमत सत्संग आश्रम में गुरुवार को सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस महाराज की 142 वीं जयंती मनाया गया। मौके पर सूवह सर्वप्रथम भक्तों ने महर्षि मेंही के फोटो लेकर आकर्षक शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने जब तक जग में चांद सितारे अमर रहे गुरुदेव हमारे, सबका ईश्वर एक है एक है आदि जयकारों के साथ शोभायात्रा आश्रम परिसर आकर संपन्न हुआ। स्वामी प्रकाश बाबा के द्वारा स्तुति विनती, प्रार्थना एवं प्रवचन के बाद गुरु महाराज के जीवन चरित्र का पाठ किया गया। साथ ही भक्तों ने महर्षि मेंही के फोटो पर उसको देखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यह भी पढ़ें- श्रद्धा-आस्था के साथ मनेगी महर्षि मेंही परमहंस की 142वीं जयंती आरती के बाद हजारों भक्तों के बीच भंडारे का आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.