मुंगेर, अप्रैल 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के नयागांव स्थित संतमत सत्संग आश्रम में आगामी 30 अप्रैल (वैशाख शुक्ल चतुर्दशी) को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सोमवार को सत्संगियों की एक आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम का निर्णय लिया गया।बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध सत्संगी अर्जुन तांती ने की, जबकि संचालन मुंगेर जिला प्रचार मंत्री राजन कुमार चौरसिया ने किया। मौके पर राजन चौरसिया ने बताया कि जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण प्रात: 4:30 बजे निकाली जाने वाली भव्य प्रभात फेरी होगी। यह प्रभात फेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.