रांची, अप्रैल 30 -- मुरहू, प्रतिनिधि। संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती गुरुवार को शबरी कुटिया शांतिपुरी एवं मलियादा आश्रम मुरहू में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल प्रभातफेरी से हुई, जिसमें सद्गुरुदेव के सुसज्जित चित्र को वाहन पर स्थापित कर सत्संगियों ने वाहन एवं पैदल बंदगांव और मुरहू के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान गुरुदेव के जयकारे, सर्वधर्म समभाव और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- कटिहार: संतमत सत्संग आश्रम में मनाई गई महर्षि की जयंतीश्रद्धांजलि और पूजा आश्रम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके पश्चात ईश स्तुति, गुरु वंदना एवं पवित्र ग्रंथों का पाठ किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.