महर्षि मेंही परमहंस जी का महापरिनिर्वाण दिवस एवं संत शाही स्वामी जी की 105वीं जयंती मनाई गई
गोड्डा, जून 17 -- महगामा, एक प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय महागामा से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित हृदय धाम हाहाजोर लहठी आश्रम में 20 वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का महापरिनिर्वाण दिवस तथा महर्षि संत शाही स्वामी जी महाराज की परम पावन 105वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हजारों संतमत प्रेमी भक्तों की उपस्थिति से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत त्रिवेणी संगम संतमत सत्संग के संस्थापक-संरक्षक अंग गौरव आचार्य स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज के नेतृत्व में लहठी हाहाजोर आश्रम से निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुई। गाजे-बाजे और जयघोष के बीच लगभग 50 वाहनों का विशाल काफिला प्रभात फेरी में शामिल हुआ। भक्तजन पूरे मार्ग में गुरु महाराज की जय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.