रांची, अप्रैल 29 -- रांची। संत सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस की 142वीं जयंती गुरुवार को चुटिया स्थित आश्रम में मनाई जाएगी। सुबह 5 बजे आश्रम से प्रभात फेरी व झांकियां निकाली जाएंगी, जो अलबर्ट एक्का चौक और सुजाता चौक होते हुए योगदा सत्संग तक जाएगी। कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से सत्संग व पुष्पांजलि, 9 बजे संत सम्मेलन और 11 बजे भंडारे का आयोजन होगा। दोपहर में सामूहिक ध्यान और श्रीरामचरितमानस पाठ के साथ समारोह संपन्न होगा। यह भी पढ़ें- धार्मिक अवश्य बनें पर धार्मिक कट्टरता से दूर रहें : स्वामी बीरेंद्र दास यह भी पढ़ें- संत महर्षि मेंहीं की जयंती 30 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...