मधेपुरा, मई 1 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी और ध्यान-सत्संग से की गयी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महर्षि मेंही के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भजन-कीर्तन और सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महर्षि मेंही के जीवन, उनके उपदेश और संतमत दर्शन पर प्रकाश डाला। इस दौरान ज्ञान विकास बघरा स्थित सत्संग मंदिर में भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, खेदन यादव, ब्रह्मदेव रजक, नंदलाल पंडित, वकील मिस्त्री, नागो शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सत्य, अहिंसा, सदाचार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प यह भी पढ़ें- अच्छा कर्म करने से बुराई का होता है नाश यह भी पढ़ें- महर्षि मेंही के ज...