महर्षि मेंही की 142वीं जयंती पर 30 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
पूर्णिया, अप्रैल 28 -- मीरगंज, एक संवाददाता। संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती इस वर्ष मीरगंज में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के माहौल में मनाई जाएगी। 30 अप्रैल को आयोजित इस पावन अवसर को लेकर मीरगंज स्थित महर्षि मेंही योगाश्रम, मेंही नगर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। योगाश्रम के आचार्य स्वामी अमल बाबा ने बताया कि जयंती के दिन सुबह 6:00 बजे आश्रम परिसर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा खगहा, खेदलीचक, पकड़िया, घरारी चोचला और रूपसपुर चंदवा सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- शोभा यात्रा निकालने का निर्णय शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। महर्षि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.