मधेपुरा, मई 1 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को महान संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर श्रीनगर टिकुलिया बाजार, रहटा टोला मंगरवाड़ा, परमानंदपुर, रहटा, बिशनपुर सुंदर, बैसाढ़, इसराइन कला, इसराइन खुर्द, टेंगराहा सिकियाहा, टेंगराहा परिहारी सहित अन्य पंचायत स्थित आश्रम में शोभायात्रा, स्तुति, विनती व प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संतमत से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान दर्जनों अलग अलग गांव का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कुंदन बाबा ने बताया कि प्रभातफेरी व शोभायात्रा में महर्षि मेंही की आदमकद तस्वीर व गाजे बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न गांव का भ्रमण कर संतमत का संदेश दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.