रांची, जून 4 -- मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंही आश्रम, शबरी कुटिया, शांतिपुरी मुरहू में 6 एवं 7 जून को दो दिवसीय विशेष सत्संग का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले संत-महात्मा एवं विद्वान श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे। आयोजन के दौरान कुप्पाघाट, भागलपुर से पधार रहे स्वामी प्रमोद जी महाराज मुख्य रूप से प्रवचन देंगे। उनके साथ स्वामी डॉ. निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी लक्ष्मण जी महाराज, स्वामी श्याम बाबा, स्वामी बालकृष्ण बाबा सहित कई संत एवं विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। संतों के प्रवचन में अध्यात्म, मानव जीवन के उद्देश्य, सत्संग की महत्ता तथा नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह भी पढ़ें- सिलांदा में सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन, संत महात्माओं ने दिया आध्यात्मिक संदेश आयोज...