अररिया, अप्रैल 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती के अवसर पर गुरुवार प्रात: को संतमत मंदिर, चौरा परवाहा, भागकोहलिया द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में कई वाहनों पर गुरु महाराज की तस्वीर रखकर उसे फूलों से सजाया गया था। उसके पीछे बैंड बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष हाथों में केसरिया झंडा लिए सद्गुरु महाराज की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। उक्त शोभायात्रा चौरा परवाहा आश्रम से शुरू होकर पंचमुखी मंदिर, हाई स्कूल रोड, धर्मशाला चौक, दीनदयाल चौक,गोड़ियारे चौक से होते हुए पुन: आश्रम पहुंची। शोभायात्रा सत्संग मंदिर में पहूंचने के बाद वहां स्तुति-विनती की गई और संतों का प्रवचन हुआ।अपने यह भी पढ़ें- कटिहार: संतमत सत्संग आश्रम में मनाई गई महर्षि की जयंती प्रवच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.