पटना, मई 3 -- राजधानी पटना के अशोकनगर स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम 17 मई से 19 मई के बीच महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के निर्वाणोत्सव के अवसर पर ध्यान-साधना शिविर का आयोजन होगा। निर्वाण दिवस के दिन ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 3 बजे से ही साधक-साधिकाएं ध्यान-साधना आरंभ कर देंगी। प्रतिदिन पांच सामूहिक ध्यान-सत्र आयोजित होंगे। जिनमें साधक एक-एक घंटे तक ध्यानाभ्यास करेंगे। शिविर की पूर्णाहुति 19 मई को अपराह्नकालीन सत्संग के उपरांत होगी। इस आध्यात्मिक आयोजन में पटना जिला सहित आसपास के विभिन्न जिलों से संत-महात्मा, साधक एवं साधिकाएं भाग लेंगी। साधकों को ध्यान-साधना के लिए प्रेरित करने के लिए भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, गुरु-वाणी पाठ, श्रीरामचरितमानस का पाठ तथा वैदिक एवं उपनिषदों के साधनात्मक अंशों का अर्थ सहित वाचन किया जाएगा। साथ ही संत-महात्माओं के प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.