महर्षि मेंहीं आश्रम केदला में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
रामगढ़, सितम्बर 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी एवं आश्रम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संतों के प्रवचन का लाभ उठाया। सत्संग के दौरान चतरा से पहुंचे डॉ. रवींद्र बाबा और रांची से आए बालकृष्ण बाबा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संदेश दिया। संतों ने कहा कि मनुष्य का एकमात्र धर्म जीवात्मा को परमात्मा से मिलाना है। इसके लिए सदाचार, सत्संग और भक्ति के मार्ग पर चलना आवश्यक है।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके अवतार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया और धर्म की स्थापना की। यह भी पढ़ें- Bhabua Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.