चक्रधरपुर, मार्च 19 -- ​बंदगांव। महर्षि बाल्मीकि मध्य विद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए नवनिर्मित 6 कमरों के स्कूल भवन का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन जिप सदस्य जसफीन हमसाय, बीडीओ भीखम कुमार, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम और विक्की सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से ग्राम मुंडा बुधवा मुंडा, रामेश्वर मछुआ सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पा प्रजापति, रामेश्वर साह गोंड, लेम्बो मुंडरी, क्लाउडिया मुंडू, एसरण भेंगरा, जतरू महतो समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...