उरई, फरवरी 18 -- उरई। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठनात्मक चर्चा करते हुए लोगों ने अपने अपने विचार रखे और संगठन के साथ समाज को मजबूत, शिक्षित और जागरूक बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा विधानसभा सत्र में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा द्वारा हाथी पार्क को महर्षि बाल्मीकि पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। हम सभी संगठन के पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने आभार जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय नाहर, प्रदेश सचिव संतोष बाल्मीकि, बबलू बाल्मीकि, प्रमोद, राजेश, कमल, चंद्रशेखर, मगन लाल, धर्मेंद्र, बलराम, आशीष कांत, सौरभ, अनिल आदि ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान महर्षि बाल्मीकि पार्क का प्रस्ताव रखने की पहल कर बड़ा काम किया गया है। दिल की गहराइयों से हम सभी आभार व्यक्त करते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.