चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट। महर्षि वाल्मीकि आश्रम में लगातार तीसरे दिन भी पुलिस का सख्त पहरा लगा रहा। आश्रम परिसर में पूर्व सांसद के धरना देने के बाद से ही यहां पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। पुलिस टीम आश्रम में आने-जाने वालों पर निगरानी कर रही है। इसके साथ ही असावर माता मंदिर में नए पुजारी को फिलहाल जिम्मेदारी मिली हुई है। जिसे प्रशासन की ओर से दोनो पक्षों से दूरी बनाकर काम करने को कहा गया है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया में वाल्मीकि आश्रम का मामला तेजी से छाया हुआ है। आश्रम के महंत भरतदास महाराज के सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। जिसमें उन्होंने पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की मां के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसके बाद पूर्व सांसद ने महंत के खिलाफ कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। फिर वह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.