देवरिया, जुलाई 29 -- मईल(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली में मईल में आयुष ग्राम बनाया जायेगा। जिसमें योग एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली मईल में मचान, गुफा और मंदिर बने हुये हैं। वहीं पर स्थित मचान में ही जप-तप और यौगिक क्रियाओं के माध्यम से महर्षि देवरहा बाबा दीर्घायु हुए। योग एवं ध्यान के माध्यम से लोक कल्याणकारी कार्यों में आजीवन अपना योगदान देते रहें, जिसका स्मरण आज भी जनमानस द्वारा किया जाता है। यहां पर आयुष ग्राम बनाने का निर्णय शासन के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक आयुष की बैठक में लिया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराए...