सहारनपुर, फरवरी 13 -- बेहट रोड स्थित वेद मंदिर में महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजनोपदेशक पंडित सचिन सारंग ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना दिया। वेद मंदिर के मंत्री व मुख्य वक्ता सरदार सिंह आर्य ने महर्षि दयानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 1824 में गुजरात के टंकारा में हुआ था। उन्होंने वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया और 1875 में आर्य समाज की स्थापना की। वे सामाजिक कुरीतियों, मूर्तिपूजा और अंधविश्वास के प्रखर विरोधी थे। कार्यक्रम में डॉ.भूपचंद आर्य, सत्यपाल आर्य, विरेंद्र कंबोज, सुबोध कंबोज, आजाद पाल, सुशील कुमार, रमेश चंद चौहान, इंद्र कुमार आर्य, सुदेश गर्ग, संतोष, मंजू सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.