फरीदाबाद, जून 9 -- पलवल, सरसमल। महर्षि दयानंद चौक में भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन के रथ और शंख की भव्य प्रतिमाओं का लोकार्पण किया गया। करीब 1.33 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना ने चौक के सौंदर्यीकरण को नई पहचान दी है। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और हरित विकास कार्यों से चौक का स्वरूप भी निखरा है। युवा सशक्तिकरण एवं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नगर परिषद द्वारा विकसित उपरोक्त परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में चौक के नए स्वरूप और शहर के विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे और सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उनके अनुसार महर्षि दयानंद चौक का नया स्वरूप शहर की पहचान को मजबूत करेगा और नागरिको...