देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून।ब्राह्मण समाज महासंघ, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से मुलाकात कर महर्षि जमदग्नि आश्रम के जीर्णोद्धार एवं समग्र विकास सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महर्षि जमदग्नि आश्रम प्रदेश की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, जिसके संरक्षण और विकास की लंबे समय से आवश्यकता है। ज्ञापन में ब्राह्मण कल्याण परिषद/बोर्ड के गठन, संस्कृत एवं वैदिक शिक्षा के संरक्षण, प्रत्येक जनपद में ब्राह्मण भवनों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा समाज की अन्य मांगों पर भी कार्रवाई का आग्रह किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी विषयों पर सरकार के स्तर पर सकारात्मक विचार किया जा...