मथुरा, मार्च 31 -- महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कैलाश पैलेस, लाजपत नगर से प्रारंभ होकर महोली रोड होते हुए वेस्ट प्रताप नगर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड-बाजों के साथ महर्षि गौतम, परशुराम, हनुमान, राधा-कृष्ण तथा शिव परिवार की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा व पटुका ओढ़ाकर तथा जलपान कराकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने में अध्यक्ष कैलाश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शानेंद्र गौतम, प्रदेश सचिव तपेश गौतम, महामंत्री सुभाष गौतम, शोभायात्रा सचिव रामप्रकाश गौतम, कोषाध्यक्ष नरेश गौतम आदि का विशेष योगदान रहा। पार्षद मनोज गौतम, कुलदीप पाठक, रामजीत गौतम, सुरेश गौतम, रामजीलाल गौतम, बच्चू सिंह गौतम, तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष टीके गौतम आदि ने भी महत्व...