फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के कक्षा 10 के छात्र अभिनव सिंह को 60 यूपी एनसीसी बटालियन के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 26 जनवरी को नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयनित किया। जहां देश के सभी राज्यों के एनसीसी. छात्रों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें अभिनव सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लेफ्टिनेंट जनरल का प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्राप्त किया। अभिनव की इस सफलता पर एनसीसी. शिक्षक रोहित दत्त, बिपिन मिश्रा एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.