मिर्जापुर, जनवरी 12 -- मिर्जापुर। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ महर्षि आश्रम विंध्याचल में पूज्य महर्षि जी का 109 वां आविर्भाव महोत्सव ज्ञान युग दिवस के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। आश्रम प्रभारी राज किशोर शर्मा, अनिल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर 235 वैदिक विद्वानों के साथ गुरुदेव भगवान का पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजि प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समाजसेवी त्रियोगी मिश्रा मिट्ठू एवं पंडा समाज के प्रमुख हनुमान पाठक ने महर्षि महेश योगी को वैदिक परंपरा की कड़ी बताया। आश्रम के प्राचार्य मधुराज तिवारी ने महर्षि को जयंती नमन किया। आचार्य आलोक शुक्ला, आचार्य उत्कर्ष दीक्षित, शिवम चतुर्वेदी, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.