औरैया, अप्रैल 5 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे में महर्षि कश्यप और श्रृंगवेरपुर के निषादराज गुहा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई और कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि कश्यप के जीवन, तप व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शोभायात्रा तहसील के सामने किशनी रोड से शुरू होकर भगत सिंह चौराहा, बेला रोड, नदी तिराहा, फीडर रोड सहित कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: तहसील के पास समाप्त हुई। यात्रा में बैंड-बाजों की धुनों के बीच महाराजा गुह्यराज निषाद, महर्षि कश्यप, वीर एकलव्य सहित देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के दौरान युवा 'महर्षि कश्यप अमर रहें' और 'निषादराज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.