शामली, अप्रैल 12 -- संयुक्त कश्यप महासभा के तत्वावधान में रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समाज की एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति के महान ऋषि थे, जिन्होंने मानव सभ्यता के विकास में अहम योगदान दिया। वहीं महाराजा निषादराज की निष्ठा, मित्रता और सेवा भाव आज भी प्रेरणादायक है। संयुक्त कश्यप महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती समाज की आस्था, पहचान और गौरवशाली परंपरा का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.