कन्नौज, अप्रैल 5 -- तालग्राम, संवाददाता। महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज सेवी कुनाल कश्यप भी कार्यक्रम में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महर्षि कश्यप अमर रहें के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में अतिथियों ने महर्षि कश्यप के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें सृष्टि के प्रमुख ऋषियों में गिना जाता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.