गाज़ियाबाद, अप्रैल 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर रविवार को वृंदावन ग्रीन सोसाइटी में आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान ने यज्ञ किया। यज्ञ का संचालन ओमपाल शास्त्री ने विधि-विधान से कराया, जबकि यजमान के रूप में देवेंद्र आर्य परिवार सहित उपस्थित रहे। विजेंद्र आर्य ने ऋषि संस्कृति पर आधारित भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। खेमचंद शास्त्री ने अपने प्रेरणादायक प्रवचन में महर्षि कश्यप के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुरेश आर्य ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के आदि ऋषि थे, जबकि महर्षि दयानंद सरस्वती अंतिम ऋषि रहे। उन्होंने सभी से उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार आर्य, सतबीर चौधरी, नीरज सिंह, सुमन मित्रा, सुमन कपूर, रवि आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.