सहारनपुर, अप्रैल 6 -- अंबेहटा, संवाददाता। रविवार को कस्बे व देहात क्षेत्र में महर्षि कश्यप जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। पर्व के मौके पर अनेक मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्ला गुहा स्थित महर्षि कश्यप मंदिर में कस्बे के चेयर पर्सन पति नईम अहमद पूर्व अध्यक्ष राजकुमार खुराना, बसपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अब्दुल कादिर आदि ने भी मंदिर पहुंच कर महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए तभी उनका जीवन सफल होगा। दोपहर को मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर वीर सिंह कश्यप, सुनील कश्यप, प्रधान कश्यप, देशराज,सेठपाल कश्यप सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.