मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर। भगवान महर्षि कश्यप चौक समिति द्वारा काली नदी पुल शामली रोड पर महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह पर हवन पूजन व शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। भगवान महर्षि कश्यप चौक काली नदी के निकट आयोजित कार्यक्रम में सवेरे हवन पूजन का आयोजन किया। तत्पश्चात भण्डारे के बाद शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समिति के नवीन कश्यप, राधेश्याम कश्यप, महेश कश्यप द्वारा राज्यमंत्री का पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न स्थानो से होते हुए वापस महर्षि कश्यप चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यकम में नरेश कश्यप, देवी राम कश्यप, अशोक कुमार कश्यप, जयभगवान कश्यप, रामशरण कश्यप, महेश कश्यप,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.