आगरा, अप्रैल 6 -- कस्बा में रविवार को महर्षि कश्यप की जयंती मनाई गई। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें महर्षि कश्यप के अलावा दर्जनभर से अधिक दैवीय झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, चेयरमैन प्रतिनिधि सिढपुरा शम्मीकपूर गुप्ता, बॉबी कश्यप, पुजारी कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभा यात्रा काली मंदिर धुमरी रोड से शुरू होकर पटियाली रोड, गंजडुण्डवारा रोड, एटा रोड आदि मार्गों से गुजरी। इस दौरान अध्यक्ष डा. राज कश्यप, पप्पू कश्यप, वीरपाल कश्यप, सुमित कश्यप, आयरन कश्यप, अमित कश्यप, सौरभ कश्यप, गंगा सिंह कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.