मेरठ, मार्च 28 -- नगर के मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत के सामने भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति का शनिवार को भव्य समारोह आयोजित कर अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि चेयरपर्सन सुधा खटीक ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत अनावरण किया। कहा कि कि भगवान महर्षि कश्यप न केवल समाज के पथ-प्रदर्शक हैं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के सृजन में उनका अद्वितीय योगदान है। उनकी प्रतिमा का मुख्य मार्ग पर स्थापित होना न केवल समाज के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में सभी अतिथियों सुनील पोसवाल, संदीप प्रधान, सोमनाथ पपनेजा का माल्यार्पण व पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र कश्यप ने की। इस मौके पर अनिल कश्यप, बिशंबर सिंह कश्यप, सचिन कश्यप, जगत, सतपाल, अंकुश, धीरज, सुशील कश्यप, जगवीर कश्यप, महाराज सिंह, राजीव, जगरोशन आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...