अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। कश्यप धर्मशाला में रविवार को महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कश्यप समाज ट्रस्ट समिति अचल सरोवर द्वारा भव्य सभा और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालता प्रसाद निषाद ने की। सभा में मुख्य अतिथि पूर्व जिला बचत अधिकारी राजेंद्र कश्यप, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनिल पाराशर और महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा शामिल रहे। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज की एकता और उत्थान पर जोर दिया। सभा के बाद आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भक्ति और उत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.