कन्नौज, अप्रैल 5 -- कन्नौज। शहर के नसरापुर स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषाद राज गुहा की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में तथा अध्यक्षता दिनेश बाथम द्वारा की गई। इस अवसर पर महर्षि कश्यप महाराज जी और निषाद राज गुहा जी के जीवन एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महर्षि कश्यप सप्तऋषियों में श्रेष्ठ थे तथा निषादराज गुहा भगवान श्री राम के परम सहयोगी और भक्त रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह वघेल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, वरिष्ठ सपा नेता यश कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.