फतेहपुर, अप्रैल 5 -- विजयीपुर। क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव धाना मजरे गढ़ा में रविवार को महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद दोनों महापुरुषों के विषय में मौजूद अतिथियों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि भगवान राम और गुह्य राज की मित्रता थी। वहीं सप्त ऋषियों में विख्यात महर्षि कश्यप के जीवन से भी सभी को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व डीआईजी राम तीरथ परमहंस, अफसर अली, नरेश कोरी, संगीता पासी, रत्नेश रत्ना, सिद्धार्थ कोरी, सत्य प्रकाश यादव, कमलेश निषाद, चंद्र मोहन निषाद, निर्मल निषाद, भूपनरायन, पप्पू निषाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.