नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक बच्ची ट्रक के टायर फटने के कारण घायल हो गई। हादसा संकरे रास्ते पर हुआ, जहां ट्रक चालक अपने सहायक की मदद से धीरे-धीरे वाहन लेकर जा रहा था। बच्ची जैसे ही ट्रक के बगल में आई, उसी समय पीछे का टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फुटेज में गुलाबी जैकेट पहने बच्ची धीरे-धीरे रास्ता पार करती दिख रही है और जैसे ही वह ट्रक के पिछले टायर के पास पहुंचती है, टायर फट जाता है। बच्ची चोटिल होकर लंगड़ाती हुई वहां से हटती है और कुछ लोगों की मदद से अस्पताल ले जाई जाती है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यह घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.